फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds brought some relief from the heat

Yamuna Nagar News: बादलों ने लोगों को दिलाई गर्मी से थोड़ी राहत

Sun, 09 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Clouds brought some relief from the heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीते दो दिनों से मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। एक दिन पहले शुक्रवार काे दिनभर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। वहीं शनिवार को सुबह व दोपहर के समय आसमान में छाए बादलों ने लोगों को राहत दिलाई।
कई घंटे तक धूप का असर कम रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वरना भीषण गर्मी के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। सुबह के समय बादल छाने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद धूप तो निकली लेकिन तापमान कम होने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ। दोपहर बाद फिर से मौसम ने करवट ली। अचानक बादल छा गए। धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कभी धूप निकलती तो कभी छाया होने लगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। परंतु गर्मी के आगे सब बेअसर हो रहे हैं। शाम के समय धूप न निकलने से लोग बच्चों को लेकर पार्कों में पहुंचे। बच्चों ने पार्कों में लगे झूलों का आनंद लिया। शाम को ठंडे मौसम में लोग सैर सपाटे के लिए निकले।

बेवजह घर से बाहर न निकलें : मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अभी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। इसलिए लोग लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपने जरूरी कार्य सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें। यदि ज्यादा जरूरी है तो साथ में पानी लेकर जरूर चलें। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। यदि तबीयत खराब हो तो ओआरएस ले सकते हैं। हालत ज्यादा खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार कराएं, नहीं तो स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed