फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cloud of dust suppressed by rain, AQI 79 micrograms

Yamuna Nagar News: बारिश से दबा धूल का गुबार, एक्यूआई 79 माइक्रोग्राम

Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cloud of dust suppressed by rain, AQI 79 micrograms
बारिश से शहर में प्रदूषण का स्तर घट गया है। जिले का मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 79 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला।
विज्ञापन

गत वर्ष 2022 की बात करें तो 30 मई को शहर का एक्यूआई 234 व 31 मई को 280 माइक्रोग्राम था। प्रदेश के कई अन्य जिलों का एक्यूआई यमुनानगर से कहीं ठीक रहा। सबसे कम एक्यूआई करनाल का 44 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। सबसे अधिक फतेहाबाद में एक्यूआई 218 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली थी। न केवल आसमान में बादल छाए बल्कि अच्छी बारिश भी हुई। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण दब गए। इससे हवा में मौजूद धूल का गुबार छंट गया। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो भिवानी का एक्यूआई 54, चरखी दादरी का 96, फरीदाबाद 103, फतेहाबाद का 218, गुरुग्राम का 131, हिसार का 54, जींद का 76, करनाल का 44, कैथल का 62, नारनौल का 65, पंचकूला का 55, पलवल का 63, रोहतक का 53, सोनीपत का 100, सिरसा का 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष की तुलना में इस बार मई माह का एक्यूआई कहीं अच्छा रहा। 15 मई से 31 मई तक शहर का एक्यूआई 237 से अधिक ही रहा। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के समन्वयक डाॅ. संदीप रावल ने बताया कि बारिश के बाद अक्सर एक्यूआई में सुधार देखने को मिलता है। एक्यूआई जितना कम होगा, लोगों को सांस लेने के लिए उतनी ही ज्यादा शुद्ध हवा मिलेगी। इसका असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। फिलहाल मौसम परिवर्तनशील है। इससे एक्यूआई में इससे भी ज्यादा सुधार आ सकता है।


तारीख 2023 2022
15 मई 142 276
16 237 264
17 160 173
18 132 223
19 110 258
20 141 323
21 148 237
22 157 237
23 214 105
24 210 64
25 180 101
26 110 206
27 113 276
28 92 259
29 134 188
30 79 234
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed