फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clinic operator killed by stabbing with sharp weapons

धारदार हथियारों से वार कर क्लिनिक संचालक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Clinic operator killed by stabbing with sharp weapons
दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के नजदीक धारदार हथियारों से मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक यूनिस खान की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क पर खड़ी ब्रेजा कार के समीप पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार यूनिस मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नवाबगंज का रहने वाला था। तीन माह पहले ही वह थर्मल कॉलोनी में अपने भाई के पास आया था और बाड़ी माजरा में ही मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाता था।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी आलम ने बताया कि वह दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट रतनपुरा में मैकेनिकल फिटर की नौकरी करता है और थर्मल कॉलोनी में ही रहता है। उसका भाई यूनिस (40) मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाता था। इससे पहले वह नवाबगंज में डॉक्टरी का काम करता था और तीन माह पहले परिवार के साथ उसके पास थर्मल कॉलोनी में आकर रहने लगा। उसने यहां शंभू कॉलोनी बाड़ी माजरा में कादरी के नाम से मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक खोला हुआ था। वह हर रोज सुबह नौ बजे क्लीनिक जाता था और रात करीब नौ बजे तक घर आता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर खाना खा रहे थे, तभी उनके पास पड़ोसी हरीओम का फोन आया। उसने बताया कि उसके भाई यूनिस की कार थर्मल प्लांट के गेट से रतनपुरा गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे खड़ी हुई है। कार के पास ही सड़क पर यूनिस खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर वह अपने पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। यूनिस की गर्दन, छाती व दायीं बाजू पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कार के अंदर ही हत्या, करीबी का हो सकता है हाथ
- पुलिस का कहना है हत्यारों ने यूनिस खान की हत्या कार के अंदर की है। कारण कि कार की अगली सीट व आसपास खून के निशान पड़े हुए थे। पुलिस को आशंका है कि कोई जानकार उसके साथ कार में बैठकर थर्मल तक आया। इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं मृतक के भाई आलम ने बताया कि उसके भाई यूनिस की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में सुरक्षित मिले रुपये और अन्य दस्तावेज
मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने के दौरान उसके पास से पर्स व की-पैड वाला मोबाइल बरामद किया गया है, जबकि स्मार्टफोन गायब था। पर्स में दस्तावेज व 5670 रुपये सुरक्षित मिले हैं। इससे अनुमान है कि मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या लूट के लिए नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

वर्जन -
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्राथमिक जांच में हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।- विजय कुमार, प्रबंधक, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed