फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Climbed the mountain in summer and bowed down at the shrine

Yamuna Nagar News: गर्मी में पहाड़ पर चढ़ मजार पर मत्था टेका

Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Climbed the mountain in summer and bowed down at the shrine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव खिजरी की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित लाला वाला पीर खिजरी का उर्स (मेला) शुरू हो गया है। हर साल इसी महीने लगातार चार वीरवार यह मेला लगता है। इस बार यह मेला पांच वीरवार चलेगा। वीरवार भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने पहाड़ चढ़कर पीर की मजार पर माथा टेका व मन्नत मांगी।
इस बार हर तीसरे वर्ष की तरह आषाढ़ का महीना वीरवार से शुरू हुआ है। इस बार पांच वीरवार बनते हैं, जिसके चलते पांच वीरवार मेला लगेगा। स्थानीय निवासी सरदारा राम, धर्मपाल कुलदीप सिंह ने बताया कि हर वर्ष आषाढ़ के महीने में लाला वाला पीर पर मेला लगता है। यहां लगातार चार वीरवार मेला लगता है। यहां लोग अपनी इच्छा अनुसार भंडारे करवाते हैं।
विज्ञापन

मनोकामना पूरी होने पर दान करते हैं। ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि लाला वाला पीर एक ऐतिहासिक पीर है। जो सैकड़ों वर्षों से यहां स्थित है। करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है जहां पर श्रद्धा से पहुंचते हैं। मान्यता है कि पीर पर माथा टेककर प्रार्थना करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed