फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   clerks celebrated victory day with hunger strike

Yamuna Nagar News: लिपिकों ने भूख हड़ताल के साथ विजय दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
clerks celebrated victory day with hunger strike
वेतन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल व भूख हड़ताल पर बैठे लिपिकों ने मंगलवार को धरना स्थल पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम राज्य कमेटी के आदेशों के बाद धरना स्थल पर किया गया। जहां हड़ताली व अनशनकारी लिपिकों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। वहीं इस दौरान लिपिकों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा अनाज मंडी की सड़कों से होते हुए मंडी गेट, लघु सचिवालय व न्याय परिसर तक निकाली गई। इस दौरान लिपिकों ने जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम इत्यादि नारे लगाएं। वहीं 35400 रुपये वेतन लेकर रहने के पक्ष में भी नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान विकास जैन ने किया। इसके साथ लिपिकों की हड़ताल को 20 दिन हो गए हैं, जबकि भूख हड़ताल का मंगलवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान पांच नए लिपिक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने लिपिकों को फूल मालाएं पहनाकर अनशन पर बैठाया। इस दौरान लिपिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को तीन महिला व दो पुरुष कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान नगर निगम से अभिषेक, रोडवेज से मैनपाल, शिक्षा विभाग से नीलम नेहरा, स्वास्थ्य विभाग से ऊषा रानी, शिक्षा विभाग से मोनिका भूख हड़ताल पर बैठीं। इसके अलावा छह अन्य लिपिक स्वेच्छा से भूख हड़ताल पर रहे। मंगलवार को धर्मपाल, प्रिंस, जगदीश नगर निगम से और विकास समाज कल्याण, सुमन और विजय शिक्षा विभाग से भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed