फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cleaning workers demonstrated, Yamunanagar

नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
cleaning workers demonstrated, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी से निकाले गए नगर निगम के 130 सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सरकार व नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई संघ की यमुनानगर शाखा प्रधान राजकुमार ससौली व नगर निगम जगाधरी शाखा प्रधान विक्की पारचा ने की। संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। कर्मचारियों के धरने को अग्निशमन कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह चनालिया, नगरपालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि निगम में करीब पांच वर्षों से काम कर रहे 130 सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

सफाई का नया ठेका दे दिया गया है और नए ठेकेदार ने पुराने कर्मचारियों को निकाल दिया है। कर्मचारियों को निगम अधिकारियों व नेताओं की मिलीभगत से निकाला गया है। कर्मचारियों ने डीसी, नगर निगम आयुक्त और मेयर सभी से गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई न हुई। इसके बाद संघ ने आंदोलन का फैसला किया। नेताओं ने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों को नौकरी पर वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघ संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान जनकराज उपप्रधान बलदीप तुंबी, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, प्रेस सचिव पपला, जगाधरी नगर निगम से मुकेश, श्रीचंद ने कहा कि कर्मचारियों के समर्थन में सरकार व प्रशासन को पत्र से अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना दी गई है। मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, डीसी, नगर निगम आयुक्त, एसपी को दी गई है।

इस दौरान बिजली निगम के राज्य नेता सतीश जांगड़ा व ब्लाक प्रधान जोत सिंह ने कहा कि पिछले साल से कोरोना महामारी में जब लोग बीमारी के डर से अपने घरों में थी, तब इन्हीं कर्मचारियों ने सफाई कार्य ईमानदारी से किया था चाहिए। कर्मचारियों सम्मानित करने बजाए इन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा यदि कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं लिया गया तो सभी कर्मचारी संगठन सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान कर्मचारी प्रधान सुमित मचल, सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपप्रधान मुकेश कुमार, रामकुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed