फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cleaner accused of murder of truck driver arrested

Yamuna Nagar News: ट्रक चालक की हत्या का आरोपी क्लीनर दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Cleaner accused of murder of truck driver arrested
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दुसानी के पास चार अगस्त 2008 में हुई ट्रक चालक राजू सिंह की हत्या के आरोपी ट्रक क्लीनर बिहार के गांव सोनवर्षा निवासी चंदन को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन मुंबई भाग गया था और वहीं पर मजदूरी करता रहा। एसटीएफ की टीम ने उसे मुंबई से दबोचकर उसे सदर थाना पुलिस के हवाले किया। आरोपी क्लीनर चंदन पर सदर थाना पुलिस ने पांच अगस्त 2008 को ट्रक चालक की हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव भट्टा निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपने ट्रक पर वर्ष 2008 में बिहार निवासी राजू सिंह को चालक रखा था। 29 सितंबर 2008 को राजू पांवटा साहिब से पाउडर, क्रीम आदि लोड कर दिल्ली के लिए निकला था। राजू ने अपने साथ ट्रक पर क्लीनर चंदन को रखा हुआ था। दो अक्टूबर को दिल्ली में माल खाली कर उधर से पांवटा साहिब के लिए माल लोड कर निकला था। चार अगस्त को दुसानी गांव के नजदीक पुलिस को ट्रक की चालक सीट के पीछे चालक राजू का शव पड़ा मिला था। मौके से क्लीनर गायब था। तब सदर थाना पुलिस ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी थी। उसने मौके पर आकर चालक राजू सिंह की शिनाख्त की थी। जब छानबीन शुरू हुई तो पता लगा कि चालक राजू दिल्ली से 11 हजार 500 रुपये भी किराये के लेकर चला था जो गायब थे। तब पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी क्लीनर चंदन की तलाश की। काफी प्रयास के बाद क्लीनर का पता लगा। पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी के गांव में भी पुलिस गई। लेकिन गांव में उसके बारे में कुछ पता नहीं लग रहा था। वर्ष 2009 में आरोपी क्लीनर चंदन को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। उस पर पीओ का केस भी दर्ज किया गया था। अब एसटीएफ की टीम ने आरोपी क्लीनर चंदन को मुंबई से काबू किया। जहां आरोपी मजदूरी करता था और किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि साल 2008 में दुसानी गांव के पास ट्रक में मृत मिले चालक राजू की हत्या उसी के क्लीनर चंदन ने की है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed