{"_id":"671fe713a449a19e550c6824","slug":"clean-house-on-diwali-garbage-on-streets-and-alleys-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-127634-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिवाली पर घर साफ... गलियाें व सड़कें पर कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिवाली पर घर साफ... गलियाें व सड़कें पर कचरा
Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली पर लोग रंग रोगन व सफाई कर कचरा व कबाड़ घरों से निकाल रहे हैं, जो सड़कों पर नजर आने लगा है। कई जगह कचरे के दूर तक ढेर लगे नजर आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में यह हालात देख निवर्तमान पार्षद व लोग सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि त्योहारों के दिनों में सफाई व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ी नजर आ रही है।
उनकी मांग है कि दिवाली के मद्देनजर विशेष टीम गठित कर सफाई व कचरा उठान का कार्य कराया जाए। बता दें कि नगर निगम की ओर से सभी 22 वार्डों में कचरा उठान का कार्य एजेंसी को ठेके पर दिया गया है। इस पर सालाना 19 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान हैं। इसके अलावा नगर निगम के स्थाई व ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी गलियों-सड़कों पर सफाई कार्य करते है, जिनके वेतन व भत्तों काभी काफी खर्च है।
निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि त्योहारों के दिनों में शहर की गलियों-सड़कों पर विशेष सफाई होनी चाहिए थी, पर इसके विपरीत कचरा उठान भी नहीं हो रहा। पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में ही कई जगह सड़कों किनारे दूर तक कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे ही वार्डों में अन्य रिहायशी कॉलोनियों व गांवों के हालात हैं। न तो नियमित कचरा उठान हो रहा है और न ही सफाई। इस बारे में निगमायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है। सफाई व कचरा उठान नियमित रूप से ही हो रही है। कहीं कचरा उठान न होने का पता चलता है तो वहां कचरा उठान कराया जा रहा है। -हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।