फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Class 8 team winner in football and chair race

Yamuna Nagar News: फुटबॉल और कुर्सी दौड़ में कक्षा आठ की टीम विजेता

Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Class 8 team winner in football and chair race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। हरिचंद गीता विद्या मंदिर एवं हरियाणा विद्या मंदिर की संयुक्त तौर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आठवीं कक्षा की टीम ने फुटबॉल व कुर्सी दौड़ में पहला स्थान पाया। जलेबी दौड़ में सुरभि ने पहला, मोनिका ने दूसरा तथा भव्या ने तीसरा स्थान पाया।
मेढक दौड़ में समर ने पहला, विश्व ने दूसरा तथा प्रथम ने तीसरा स्थान पाया। बोरी रेस में हार्द्धिक ने पहला, विवान ने दूसरा तथा कबीर ने तीसरा स्थान पाया। बनाना रेस में उदय ने पहला, देवांश ने दूसरा तथा अंश ने तीसरा स्थान पाया। धीमी गति से साइकिल चलाने में नक्श और युग की जोड़ी ने पहला तथा शाश्वत और मयंक की जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

नींबू दौड़ में अंशिका ने पहला, भाविका ने दूसरा तथा ईशा ने तीसरा स्थान पाया। बाधा दौड़ में उज्ज्वल ने पहला, गौरीश ने दूसरा तथा लवनीत ने तीसरा स्थान पाया। तीन पैरों वाली दौड़ में सागर व भरत की जोड़ी ने पहला, मयंक व सौरव की जोड़ी ने दूसरा तथा तनिष्क व परवीन की जोड़ी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहण दौड़ में शगुनप्रीत ने पहला, सुहाना ने दूसरा तथा सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। बोतल दौड़ में इशानी ने पहला, दिशू ने दूसरा तथा शिवन्या ने तीसरा स्थान पाया। गुब्बारा दौड़ में मानवी व सोनिया ने पहला, प्रांशिका व नवदीप ने दूसरा तथा परिधि ने तीसरा स्थान पाया। रस्सी कूद में पायल ने पहला, चंचल ने दूसरा तथा छवि ने तीसरा स्थान पाया।

हरियाणा विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अलका एवं हरिचंद गीता विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रेम अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित खेलों का संचालन प्रीति राणा ने किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, प्रबंधक मुकेश गर्ग, उपाध्यक्ष धर्मपाल सैनी, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पार्षद गोपाल, सुरेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed