फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Claims of deploying 250 trucks in the markets, but the pace of lifting on the ground is slow.

Yamuna Nagar News: मंडियों में 250 ट्रक लगाने के दावे, धरातल पर उठान की रफ्तार सुस्त

Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Claims of deploying 250 trucks in the markets, but the pace of lifting on the ground is slow.
जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद
यमुनानगर। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की आवक और खरीद का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उठान की धीमी रफ्तार किसानों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। प्रशासन की ओर से करीब 250 ट्रकों की व्यवस्था कर गेहूं उठान तेज करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। अब तक जिले की मंडियों में 53,541.13 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि खरीद एजेंसियों ने 39,645.6 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। इसके बावजूद मंडियों से उठान केवल 4,378 मीट्रिक टन ही हो पाया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 7,241.4 मीट्रिक टन, हैफेड ने 23,175.8 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग काॅर्पोरेशन ने 9,228.4 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। आंकड़े यह दर्शाते हैं कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन उठान की गति उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाई है। व्यासपुर मंडी में 6,897.5 मीट्रिक टन, छछरौली में 2,252.3 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 295 मीट्रिक टन, जगाधरी में 7,224 मीट्रिक टन, जठलाना में 201 मीट्रिक टन और खारवन में 452 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा प्रतापनगर में 1,224.4 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में सबसे अधिक 11,683.4 मीट्रिक टन, रादौर में 3,118 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 1,419 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 1,179 मीट्रिक टन और साढौरा में 3,700 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खराब मौसम भी बढ़ा रहा है चिंता
मंडियों में बड़ी मात्रा में गेहूं अब भी पड़ा हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर बनाने का काम मौसम ने कर दिया है। शनिवार रात तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने मंडियों में रखे गेहूं पर खतरा बढ़ा दिया। कई स्थानों पर गेहूं को तिरपाल से ढकना पड़ा, लेकिन हजारों बोरियां ऐसी भी हैं जो खुले में बिना किसी सुरक्षा के पड़ी हैं। यदि बारिश तेज होती है तो गेहूं के खराब होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान का कहना है कि यदि जल्द उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों से गेहूं का उठान किया जा रहा है। एजेंसियों को बोल दिया गया है कि वह उठान तेजी से करवाएं ताकि मंडियों में खराब मौसम की वजह से गेहूं न भीगे। जिन मंडियों में आवक ज्यादा हो रही है वहां पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। - नितिश सिंगला, डीएफएससी, यमुनानगर।

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के शेड के नीचे सूखने के लिए डाली गई गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed