फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civics

पैसेंजर ट्रेन न चलने से लोग परेशान, ग्रामीणों रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
civics
civics - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जगाधरी। पैसेंजर ट्रेन लॉकडाउन से अब तक बंद पड़ी है। सवारी गाड़ी बंद होने से दैनिक यात्रियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी परेशानी हो रही है। चूंकि गांवों को शहर से जोड़ने का सस्ता, सरल व सुगम माध्यम ट्रेन है। लेकिन रेलवे की ओर से अनलॉक में अन्य गाड़ियां तो स्पेशल बनाकर चला दी गई हैं। लेकिन पैसेंजर ट्रेन अभी तक नहीं शुरू की गई है। जिससे जिले के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दर्जनों गांवों के लोगों ने रेल प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने रेल प्रशासन से जल्द से जल्द सवारी गाड़ी चलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के जिला महासचिव परमजीत धीमान के नेतृत्व में खंड सरस्वती नगर के दर्जनों गांवों के लोग इकट्ठा होकर रेलवे स्टेशन मुस्तफाबाद पर पहुंचे। यहां लोगों ने करीब एक घंटे तक विरोध जताया और सरकार व रेल मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। परमजीत धीमान ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन लगभग एक साल से बंद है, जिनका संचालन अभी तक नहीं किया गया। इस बारे में कई बार रेलवे आलाधिकारियों से संपर्क कर इसकी मांग कर चुके हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाड़ियों के बंद होने से जो श्रमिक रोजगार के लिए यमुनानगर, अंबाला, सहारनपुर व चंडीगढ़ जाते थे वे बेरोजगार हो चुके हैं। अन्य कंपनियों में जाने वाले कर्मचारी भी बाइक से ड्यूटी जाते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बस सेवाएं नहीं हैं। ऐसे में कई लोगों को काम घर से दूर दूसरे जिले व राज्यों में रहने को मजबूर हैं। वहीं बाइक से आवागमन लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। पेट्रोल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में लोगों की कमाई आने जाने में ही खर्च हो रही है। यमुनानगर जिले के कलानौर, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद सहित अंबाला के बराड़ा, तंदवाल, केसरी, दुखेड़ी इत्यादि स्टेशन से हजारों लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। सैकड़ों स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी ट्रेन से शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। ऐसे में रेलवे को इस ओर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेंगे रेलवे ट्रैक जाम
क्षेत्रवासी परमजीत धीमान, सोमनाथ, मालाराम महमदपुर, ईश्वर दयाल, अजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, रणधीर नागरा, कपिल धीमान, नाथीराम, लक्की, मायाराम, रमेश चंद, प्रदीप, मिता, केहर सिंह, मुल्तान सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने वाहन से नौकरी पर आना जाना नहीं कर सकते हैं। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान पर हैं, जिससे लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि रेलवे ने जल्द ही गाड़ियां नहीं चलाई तो क्षेत्र के सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।
प्रतिदिन गुजरती हैं एक दर्जन पैसेंजर ट्रेन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दोनों तरफ 14 सवारी गाड़ियां गुजरती हैं। मासिक यात्री औसत के अनुसार करीब 60 फीसदी लोग सवारी गाड़ियों में सफर करते हैं।

मंडल की ओर से बोर्ड को सवारी गाड़ियों की सूची भेजी गई है। प्रथम चरण में एक सेक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना है, जिसके अनुसार सूची भेजी गई है। बोर्ड के आदेशों के बाद इन गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा। शुरुआत में इन गाड़ियों में भी कोविड-19 की गाइडलाइन लागू होगी।
-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed