फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

अब सातों दिन मिलेंगी ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
civic
आठ माह के बंद के बाद अब ट्रेनों के पहिये रफ्तार पकड़ने लगे हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी। लोगों को सुविधा व सेवा देने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को भारी लाभ मिलेगा। ट्रेनों के संचालन के साथ ही यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से लोगों को सप्ताह के सातों दिन जम्मू के लिए ट्रेन मिलेगी। वहीं इन ट्रेनों से लखनऊ, गोरखपुर, बरौनी, भागलपुर, हावड़ा, कोलकात्ता, गोवाहटी जाने वाले लोगों को भी भारी राहत मिलेगी। यह जानकारी डीआरएम गुरिंद्र मोहन सिंह ने देते हुए बताया कि
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे की ओर से सप्ताह में चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस व लोहित एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालक शुरू कर दिया है। हालांकि लॉकडाउन से पूर्व यह गाड़ियां नियमित रूप से चल रही थीं। लेकिन अब रेलवे ने इन गाड़ियों को विशेष बनाकर चला दिया है।अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अब तक के निर्णय के अनुसार यह ट्रेन 05098 इस माह 15 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से वाया जालंधर, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर होते हुए समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल के रास्ते भागलपुर पहुंचेगी। वहीं 17 दिसंबर से प्रत्येक गुरुवार को भागलपुर से 05097 नंबर की यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात में 23:55 बजे प्रस्थान कर 00:17 बजे सुल्तानगंज, 1:02 बजे जमालपुर, 2:40 बजे क्यूल एवं दूसरे दिन 4:40 बजे सुबह बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। जो बरौनी से प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगधर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट तथा कठुआ होते हुए तीसरे दिन दोपहर एक बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन

अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मूतवी से चलकर सुबह छह बजकर पांच मिनट पर यमुनानगर पहुंचेगी। वहीं भागलपुर से जम्मूतवी जाने के लिए यह ट्रेन सुबह चार बजकर 47 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंफर्म टिकट के बिना नहीं होगी अनुमति
इस ट्रेन को स्पेशल ग्रेड की श्रेणी देकर चलाए जाने के बाद इसमें यात्रा करने वाले लोगों को पूर्व के अनुपात में अधिक राशि यात्रा टिकट के रूप में व्यय करनी होगी। लेकिन इस ट्रेन में यात्रा के पूर्व यात्रियों को अपनी बर्थ या अपनी सीटें पूर्व से आरक्षित करवाना अनिवार्य होगा। वहीं चूंकि इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की अनुमति स्वीकृत नहीं है। इसीलिए इस ट्रेन में उपलब्ध सीट व बर्थ से अधिक यात्रियों के यात्रा नहीं करने की स्थिति में ट्रेन के यात्रियों को भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। जिससे उनकी यात्रा शांतिमय, आरामदायक एवं सुरक्षित होगी। हर मंगलवार को जम्मू से रवाना होगी
अमरनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05098 की यह स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से रात 22:45 बजे चलेगी। जबकि सुबह छह बजकर पांच मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। वहीं तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे समस्तीपुर जंक्शन एवं 5:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। जो बरौनी से प्रस्थान कर क्यूल, जमालपुर तथा सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन रुकते हुए सुबह 9:55 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ियां भी चलाई गईं
रेलवे की ओर से यह नियमित गाड़ियां पहले के लिए शैड्यूल पर चलाई हैं। लॉकडाउन से पहले सप्ताह में दो दिन भागलपुर वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, दो दिन बरौनी वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, दो दिन हिमगिरी एक्सप्रेस व एक दिन लोहित एक्सप्रेस चलाई जा रही है। जिससे सप्ताह के सभी दिन लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह भी गाड़ियां दोनों तरफ एक ही समय पर यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed