{"_id":"5e7e35ff8ebc3e711a36c1a4","slug":"civic-yamuna-nagar-news-knl263977167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो चाइल्डलाइन, दो दिन से घर में राशन नहीं, बच्चें भूखे है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो चाइल्डलाइन, दो दिन से घर में राशन नहीं, बच्चें भूखे है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कुछ लोग ऐसे भी है जो रोजाना मजदूरी करके अपने परिवार का पेट भरते हैं। लेकिन अब देशभर में लॉकडाउन होने पर अपने परिवार को दो टाइम की रोटी भी नहीं दे पा रहे हैं। एक बेबस पिता जब दो दिनों से अपने परिवार को खाना नहीं खिला पाया तो उसने मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन करके कहा कि पिछले दो दिन से घर पर राशन नहीं है जिसकी वजह से बच्चे भूखे हैं। उसी समय चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से वालंटियर यासीन राणा ने उस व्यक्ति के घर पर पांच किलो आटा, एक किलो दाल, तेल पहुंचाकर परिवार की मदद की।
चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक भानू प्रताप ने बताया कि 1098 पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने फोन पर बताया कि उसके चार बच्चें है, घर में राशन न होने की वजह से वह भूखे है। अगर हो सके तो उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि देश में इस आपातकालीन स्थिति में भी 1098 अपनी सेवाएं दे रही है। आप भी अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं और चाइल्डलाइन का सहयोग करें। चाइल्डलाइन की निदेशिका डॉ. अंजू ने कहा कि चाइल्डलाइन लोगों से अपील करती है कि वह घरों से न निकले। किसी भी प्रकार की परेशानी में वह 1098 पर कॉल कर सूचित कर सकते हैं।