फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

खुले दरबार में 40 लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
नगर निगम की ओर से मंगलवार को गांव बूड़िया की सिंघल धर्मशाला में खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान 40 लोगों ने मेयर मदन चौहान के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर सबसे ज्यादा शिकायतें गलियों और नालियों के निर्माण से संबंधित आई। मेयर चौहान ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुले दरबार में बूड़िया, भगवानगढ़, चनेटी समेत आस-पास के क्षेत्रों लोगों ने गलियों व नालों के निर्माण, अवैध कब्जे हटवाने, बिजली, सफाई, पीएमएवाई के तहत मकान निर्माण करवाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने संबंधित समस्याएं रखीं। दरबार में सबसे अधिक गलियों व नालियों के निर्माण संबंधित शिकायतें आई। मेयर ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को इस्टीमेट बनाकर समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे़। इस तरह के खुले दरबार लगने से आम आदमी बिना समय व धन गवाएं अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकता है। इस मौके पर संयुक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, जेडटीओ अजय वालिया, एक्सईएन रवि ओबरॉय, एक्सईएन एलसी चौहान, सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा, एमई वरुण शर्मा, एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, जेई मोनी, जेई गोपाल, जेई प्रतीक, जेई कपिल कांबोज, नवनीत अग्रवाल, संजय शर्मा, मोहन लाल सैनी, दिनेश कांबोज, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed