{"_id":"61eee9d99fd8da3bae678262","slug":"civic-property-tax-yamuna-nagar-news-knl970032144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर होगा पूरा ब्याज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर होगा पूरा ब्याज माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र की बकाया संपत्तिकर मालिकों के लिए अच्छी खबर है। जिन प्रॉपर्टी धारकों का दस साल से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, उस पर लगा ब्याज शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है। प्रॉपर्टी धारक 31 मार्च तक अपना पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकता हैं। इसके लिए उन्हें एकमुश्त अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना होगा। 31 मार्च के बाद प्रॉपर्टी मालिकों से ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। उन्हें टैक्स में कोई छूट प्रदान नहीं की जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स बकायादार अपना प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन भी नगर निगम की साइट पर जमा करवा सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से 2020-21 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रदान की है, यह छूट 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वाले से पूरे ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। उन्हें किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के 178795 प्रॉपर्टी हैं। जिनमें से बहुत से प्रॉपर्टी धारकों ने कई सालों से टैक्स का भुगतान नहीं किया है। बकायेदारों पर प्रॉपर्टी टैक्स के करोड़ों रुपये बकाया है। जिनमें आवासीय, व्यावसायिक, खाली प्लॉट, सरकारी दफ्तर आदि हैं। उन्होंने बताया कि इस बार हमने प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी में रिकार्ड बनाया। साल 2020-21 में जहां 11 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निगम के पास आया था। वहीं, इस बार करीब चार करोड़ अतिरिक्त रिकवरी के साथ निगम की झोली में 15 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स आया है। 31 मार्च तक इसमें और बढ़ोतरी की जाएगी। ब्याज माफी के इस फैसले से हजारों प्रॉपर्टी मालिकों को लाभ होगा। जो प्रॉपर्टी धारक ब्याज समेत टैक्स जमा करवाने में असमर्थ थे, वह इस योजना का लाभ उठाकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं।
आयुक्त अजय सिंह तोमर व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स धारक नगर निगम की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमसीवाईएनआर डॉट कॉम पर जाकर भी टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।