फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City bus strays from workshop road, people unhappy

Yamuna Nagar News: सिटी बस का वर्कशॉप रोड से किनारा, लोग नाखुश

Sat, 10 Feb 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
City bus strays from workshop road, people unhappy
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी बस सेवा का फायदा वर्कशॉप रोड से आने-जाने वालों को नहीं मिल पाया है। वजब सिटी बस सेवा के रूट में वर्कशॉप रोड शामिल नहीं करना है। करीब 13 वर्ष पहले सिटी बस का इकलौता रूट था, जिसे इस बार सिटी बस सेवा में किनारा कर दिया गया है। इससे वर्कशॉप रोड के लोग नाखुश हैं और 13 वर्ष पहले जैसे रूट पर सिटी बस चलाने की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में पांच 45 सीटर इलेक्ट्रिक पांच एसी बसें आई थी, जो 29 जनवरी से शहर में सिटी बस सेवा के तौर पर चल रही हैं। इनके रूट जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी होकर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक फिर वापसी में शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक होकर जगाधरी बस स्टैंड और जगाधरी बस स्टैंड से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक होकर शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक हैं।
विज्ञापन

इन रूटों के बीच करीब 21 ठहराव स्थल हैं। इन रूटों के बीच आ रहे महाराणा प्रताप (कमानी) चौक से एक रास्ता जगाधरी रेलवे वर्कशॉप स्टेशन के लिए निकलता है, जिस बीच सरकारी स्कूल, आईटीआई, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लेबर कोर्ट, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे की कर्मशाला है। इस कारण वर्कशॉप रोड के रूट को 13 वर्ष पहले सिटी बस सेवा में शामिल किया गया था, किंतु इस बार सिटी बस सेवा में ऐसा नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो और रिक्शा में आते-जाते हैं लोग
नगर निगम के पूर्व पार्षद नीरज राणा, वीरेन सपरा, संजीव राणा, सरदारी लाल मल्होत्रा ने कहा कि 13 वर्ष पहले जब सिटी बस चलती थी, तब उसके रूट में वर्कशॉप रोड शामिल था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। वहीं वर्कशॉप रोड पर सरकारी स्कूल, आईटीआई, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लेबर कोर्ट, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे की कर्मशाला व स्टेशन हैं। रोजाना ऑटो व रिक्शा से सैकड़ों विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य वर्ग के लोग आते जाते हैं, जिनकी सुविधा के लिए यहां सिटी बस चलाई जानी चाहिए।

इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या पांच हैं, इसलिए सिटी बस सेवा के रूट कम हैं। जैसे ही बसों की संख्या बढ़ेगी, उन्हें शहर के मांग वाले रूटों पर चलाया जाएगा। साथ ही ग्रामीण रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। - अशोक कौशिक, जीएम रोडवेज, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed