फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City bus service will start after 13 years

Yamuna Nagar News: शहर बस सेवा 13 वर्षों बाद होगी शुरू

Wed, 24 May 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
City bus service will start after 13 years
शहर बस सेवा 13 वर्षों बाद शुरू होने की उम्मीद जगी है। रोडवेज जीएम बालक राम ने 50 ई-बसों की मांग करते हुए रूट प्लान सहित मुख्यालय प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव के तहत जून या जुलाई में यमुनानगर डिपो पर हरियाणा रोडवेज की ओर से इलेक्ट्रिक बसें आ सकती है। इनके जरिए शहर बस सेवा शुरू होने की आस है।
विज्ञापन

ई-बसों को सिटी के अलावा 60 किमी दूरी वाले रूटों पर चलाने की योजना है। हालांकि शहर बस सेवा पर फोकस रहेगा, जो पिछले 13 वर्षों से बंद है। इसे शुरू करने के लिए विद्यार्थी व अन्य वर्ग से जुड़े संगठन कई बार मांग भी कर चुके हैं। डिपो पर बसों और स्टाफ की कमी से शहर बस सेवा को शुरू नहीं किया जा सका है। अब डिपो पर 50 नई यूरो-6 बसों के आने से कुल बसों की संख्या 190 हो गई है। दो माह में 50 की डिमांड में कुछ ई-बसें आ सकती हैं। इनके जरिए सिटी बस सर्विस शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

ई-बसों एसी व नॉन ऐसी दोनों तरह की होंगी। इनमें बड़ी सहित मिनी बसें भी शामिल रहेंगी। इन बसों का बड़ा फायदा इनका प्रदूषण न करना है। इनकी क्षमता एक बार चार्ज करने पर करीब 150 से 200 किमी चलने की होगी। इन्हें शहर बस सेवा सहित यमुनानगर के साथ लगते अंबाला व कुरुक्षेत्र सहित जिले के ग्रामीण रूटों पर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराजा अग्रसेन चौक, यमुनानगर बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक), राजकीय आईटीआई, रेलवे वर्कशॉप स्टेशन, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक (जगाधरी बस स्टैंड चौक), महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी, बूड़िया चौक सहित यमुनानगर व जगाधरी के मुख्य चौक।



यमुनानगर डिपो के लिए रूट प्लान सहित 50 इलेक्ट्रिक बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई है। इनमें से कुछ बसें जून या जुलाई में आ जाएंगी। इस बसों को शहर और अन्य रूटों पर चलाने का प्रयास होगा। - बालकराम, जीएम यमुनानगर डिपो, हरियाणा रोडवेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed