फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CIA will investigate the firing in Bal Chhapar

Yamuna Nagar News: सीआईए करेगी बाल छप्पर में हुई फायरिंग की जांच

Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
CIA will investigate the firing in Bal Chhapar
यमुनानगर। बाल छप्पर में हुई फायरिंग और उसके बाद दो आरोपियों के हथियारों के साथ पकड़े जाने के मामलेकी जांच एसरी ने सीआईए-1 को सौंप दी है। थाने से फाइल सीआईए ट्रांसफर कर दी गई। अब सीआईए की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार की रात को बाल छप्पर से दो आरोपियों गुरप्रीत और जसदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 31 राउंड कारतूस और तीन पिस्तौल बरामद की थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला था कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।
जांच में सामने आया था कि गुरप्रीत और जसदीप बाबू नाम के एक बदमाश से संपर्क है। जोकि वर्तमान में विदेश में है।
वहीं गिरोह में कई अन्य साथी भी हैं। उधर, मंगलवार को ही गुरप्रीत पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। जिस कारण पुलिस को गैंगवार होने की भी आशंका है। पुलिस अफसरों ने इस पूरे मामले को अब गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच अब थाना छप्पर से लेकर सीआईए-1 को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी फाइल को सीआईए कार्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही रिमांड पर लिए गए आरोपियों से भी अब सीआईए की टीम पूछताछ करेगी।
इस संबंध में सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि बाल छप्पर में हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपियों की फाइल सीआईए को ट्रांसफर हुई है।
गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed