फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children made aware for water conservation

जल संरक्षण के लिए बच्चों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Children made aware for water conservation
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सरकारी स्कूल बुबका में वीरवार को जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हेड मास्टर कृष्ण लाल सैनी ने की। इस अवसर पर विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताया और प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि जल अनमोल है, हमें उसका सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार भूजल दोहन एवं ग्लोबल वार्मिंग के कारण वाटर लेवल दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है, इसलिए भविष्य को देखते हुए पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करें। इसका दुरुपयोग न करें। उन्होंने बच्चों को वाटर टेस्टिंग किट के बारे में जानकारी दी कि पानी की शुद्धता की जांच कैसे की जाती है। इस दौरान स्कूल का पानी का सैंपल चेक करने के लिए वाटर टेस्टिंग किट भी दी गई। उधर, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सांगीपुर, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धौलरा एवं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल अलीपुरा में भी जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जल जीवन मिशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को इनाम भी वितरित किए। प्रतियोगिता में अरमान प्रथम, कनिका द्वितीय व चाहत तृतीय स्थान पर रही। वहीं सांगीपुर स्कूल से लक्षिता प्रथम, योगेश द्वितीय तथा नूपुर तृतीय स्थान पर रहे। धौलरा स्कूल से चाहत प्रथम, महक द्वितीय तथा यश तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर हेड मास्टर सर्वजीत सिंह, नीरज रानी, सुरेश कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed