फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children did skating dance on singing Vande Mataram

Yamuna Nagar News: बच्चों ने वंदे मातरम गायन पर स्केटिंग नृत्य किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Children did skating dance on singing Vande Mataram
मॉडल टाउन के मुकंद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के 532 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल ज्ञान एवं सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. रमेश कुमार, विद्यालय निदेशिका शशि बाटला व सुचेता सागर ने किया। कक्षा तीसरी से विरजा व कक्षा चौथी से गर्वित ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने वंदे मातरम गायन पर स्केटिंग नृत्य किया। इसके बाद कक्षा पहली के बच्चों ने श्री राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा चौथी व पांचवीं के बच्चों ने हम सब एक हैं, विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य कर महिलाओं की अटूट शक्ति को दर्शाया। मुख्याध्यापिका मोनिका शर्मा ने स्कूल की शैक्षणिक व पाठ्येतर क्रियाओं की उपलब्धियों व विकास संबंधी कार्यक्रमों का उल्लेख किया। स्कूल की समाचार पत्रिका का विमोचन निदेशिका शशि बाटला व सुचेता सागर ने किया। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त की। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति पंजाबी लोकगीत गिद्दा रही। इसके बाद कक्षा पांचवीं के पुष्कर भाटिया ने अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधक डॉ. रमेश कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed