{"_id":"6a2862fd24ad4590b60298d5","slug":"children-and-youth-showcased-their-talent-in-yoga-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-924538-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योग में बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योग में बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता के विजेता। प्रवक्ता
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तेजली खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें खंड स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष और 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष वर्ग में करवाई गई। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश अतिथि रहे। डॉ. रजनीश ने बताया कि जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ती है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि विभाग योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव सैनी, योग नर्सरी इंचार्ज मंगल, दीक्षा, पूजा, आयुष योग सहायक दीपक बड़ौला, रवि कुमार, मोहन लाल, देवेंद्र कुमार, पूजा रानी, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।