{"_id":"6a00d2bc53a531098208ad64","slug":"children-and-women-were-sensitized-to-gardening-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155856-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बागवानी के प्रति बच्चों और महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बागवानी के प्रति बच्चों और महिलाओं को किया जागरूक
Mon, 11 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
पार्क में सफाई करता युवक। निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-4 स्थित पार्क में नई सोच नया शहर, स्वच्छ हरियाणा मुहिम चलाई गई। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं को बागवानी के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर शहरवासियों को शहर को साफ, सुंदर, प्रदूषण मुक्त और खुशहाल बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के ब्रांड एंबेसडर प्रथम बराड़, सोनू, अक्षित और सुखविंद्र की देखरेख में हुआ। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने में सहयोग करें तथा रूफ गार्डनिंग को बढ़ावा दें।
ब्रांड एंबेसडर प्रथम ने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पूर्वजों की पुण्यतिथि और धार्मिक व राष्ट्रीय पर्वों पर सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करने का अभियान चलाया जाए तो यमुनानगर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। इस दौरान हेमलता, सुरिया, फरिया खातून, विक्टोरिया, चाहत, अंश राणा और रवि सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग दिया।