Yamunanagar: मामा को छोड़ने पिता के साथ जा रहा था तीन साल का मासूम, तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत
गुलाब नगर कैंप निवासी रविंद्र के घर पर उसका साला धर्मेंद्र आया हुआ था। सुबह धर्मेंद्र अपने घर जा रहा था। रविंद्र धर्मेंद्र को छोड़ने के लिए पैदल ही बस स्टैंड यमुनानगर जा रहा था। इसी दौरान रविंद्र का तीन साल का बेटा भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। डंपर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया।
विस्तार
यमुनानगर के बीचों बीच रेलवे बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने गुलाब नगर कैंप निवासी तीन वर्षीय रोय को कुचल दिया। डंपर से कुचले जाने के बाद ट्राली में भरी लकड़ियां भी बच्चे के ऊपर गिर गई। बच्चे के शरीर के हिस्से सड़क पर दूर तक बिखर गए।
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद डंपर से टकराई लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बाइपास पुल पर लटक गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गुलाब नगर कैंप निवासी रविंद्र के घर पर उसका साला धर्मेंद्र आया हुआ था। सुबह धर्मेंद्र अपने घर जा रहा था। रविंद्र धर्मेंद्र को छोड़ने के लिए पैदल ही बस स्टैंड यमुनानगर जा रहा था। इसी दौरान रविंद्र का तीन साल का बेटा भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। जब तीनों बाइपास पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सामने से ओवरटेक कर रहे ऑटो को बचाते हुए अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान विश्वकर्मा चौक की तरफ से आ रहा डंपर पहले लकड़ी से भरी ट्राली से टकराया और फिर रोय को टक्कर मार दी। जिससे डंपर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। वहीं ट्राली में भरी लकड़ियां भी रोय के ऊपर गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रोडवेज बस की टक्कर से होमगार्ड के बेटे की मौत
यमुनानगर में रोडवेज बस ने होमगार्ड के बेटे को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंसूरपुर निवासी श्याम लाल होमगार्ड है। उसका बेटा 26 वर्षीय शहर की इस्जेक कंपनी में पेंटर का काम करता है। दीपक रात को काम से बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बदनपुरी गांव के पास पहुंचा हरियाणा रोडवेज की बस ने दीपक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।