{"_id":"645bf75be2a07b64ea0ac954","slug":"chief-minister-will-give-a-gift-of-rs-100-crore-to-the-district-in-yamuna-nagar-today-yamuna-nagar-news-c-18-1-117467-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री आज यमुनानगर में, जिले को देंगे 100 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री आज यमुनानगर में, जिले को देंगे 100 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को जिले के मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल का उद्धाटन कर 100 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान ही मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 17 जिलों को करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 46 स्वास्थ्य योजनाओं की भी सौगात देंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में 100 करोड़ की लागत में 95 करोड़ से 200 बेड के सिविल अस्पताल का निर्माण हुआ, जबकि मोहड़ी गांव में पीएचसी पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च आया है जिनका मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। उधर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी राहुल हुड्डा, एसपी मोहित हांडा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जायजा लिया।
इस संबंध में डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भिवानी जिले के आंची देवी मेघराज जिंदल सिविल अस्पताल, सिवानी और करनाल में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित 46 स्वास्थ्य संस्थानों का मुख्यमंत्री वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उपरोक्त अस्पतालों सहित फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, पंचकूला, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में 25 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) और चार हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साढ़े आठ सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किया गया है। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी को किफायती दरों पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिले। वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में स्वास्थ्य, चिकित्सा और आयुष के लिए 9647 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।