{"_id":"bcf72fb3121d874898a8303b6c861c0f","slug":"chief-minister-announce-a-radour-will-be-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर सीएम ने दी रादौर को तहसील की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर सीएम ने दी रादौर को तहसील की सौगात
रादौर।
Updated Mon, 16 Sep 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को अपने जन्म दिन के मौके पर रादौर को तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा करने के साथ ही पूरे यमुनानगर जिले के लिए कई सौगातों का ऐलान किया।
रविवार को रादौर में आयोजित रैली में पहुंचते ही सीएम ने मंच पर केक काटा और वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सांसद नवीन जिंदल ने रैली में हलके की मांगें पढ़कर सुनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रादौर को उप तहसील से तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रादौर क्षेत्र के विकास के लिए 62 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यमुनानगर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये और यमुनानगर, सढ़ौरा व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए भी दस-दस करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री रैली में उमड़ी भीड़ से काफी खुश नजर आए। उन्होंने विकास रैली में बुढ़ापा पेंशन में वृद्धि करने की बात भी कही।
विज्ञापन
अपने भाषण में सीएम ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और किसानों की दुख तकलीफाें को समझते हैं। किसानों की आमदनी स्थायी हो, इसके लिए वह प्रयत्नशील हैं।
वह प्रधानमंत्री को हर बार किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो और भाजपा के शासनकाल में प्रदेश का बजट 2200 करोड़ रुपये था और खर्च 2100 करोड़ रुपये हुआ। कांग्रेस सरकार के आठ साल के शासनकाल में प्रदेश का बजट बढ़कर 26000 करोड़ रुपये है। जनता की इन उम्मीदों पर कांग्रेस सरकार खरी उतरी है। इनेलो, भाजपा के छह साल के शासनकाल में 58 करोड़ 26 लाख 94 हजार रुपये रादौर क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च किए गए, जबकि वर्ष 2005 के बाद रादौर क्षेत्र के विकास के लिए 412 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
इनेलो-भाजपा के शासनकाल में पांच हजार रुपये पर कर्जा नहीं चुकाने पर काले कानून के चलते किसानों को जेलों में बंद कर दिया जाता था, लेकिन वर्ष 2005 में सत्ता में आते ही काले कानून बदल दिए और किसानों को फसली कर्जा 4 प्रतिशत की दर से उपलब्ध करवाया, जबकि इनेला-भाजपा शासनकाल में किसानों को फसली कर्जा 11-12 प्रतिशत की दर से दिया जाता था।
इस मौके पर हिसार से विधायक सावित्री जिंदल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, आईजी बलबीर सिंह, शाहबाद विधायक अनिल धंतौडी, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, सुभाष चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव दिलू राम बाजीगर, कृष्णा पंडित, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, साहब सिंह सैनी, एचएसएससी सदस्य विनय शर्मा, सीएम के राजनैतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, सीएम के अतिरिक्त सलाहकार सुनील परती, ओएसडी मीडिया डॉ. केवी सिंह, कांग्रेस नेता भूपाल भाटी, देवेंद्र चावला, राजपाल खरकाली, सतपाल कौशिक, जाकिर हुसैन, राजेश कटारिया, युवा कांग्रेसी नेता मनिंदर पाल मोंटी, ताराचंद कंडरौली, बलिंद्र सिंह एडवोकेट, प्रताप राणा डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसपी वाई पूर्ण कुमार, एडीसी डा. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया और एमएलएन शिक्षण संस्थान के महासचिव रमेश कुमार उपस्थित रहे।
रादौर की सड़कों के लिए पचास करोड़
मुख्यमंत्री हुड्डा ने विकास कार्यों की घोषणा करते हुए यमुना नदी में बाढ़ की रोकथाम के पुख्ता इंतजामों के लिए पक्के तटबंध बनाने की बात भी कही। उन्होंने गांव बरसान में वेट लिफ्टिंग एकेडमी बनाने की भी घोषणा की। रादौर क्षेत्र की 103 किलोमीटर लंबी 61 सड़कों की मरम्मत करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और कहा कि छह माह के भीतर रादौर हलके की सभी सड़कों की मरम्मत करवा दी जाएगी। रादौर के अलावा यमुनानगर, सढ़ौरा व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के विकास के लिए एचआरडीएफ के तहत हर हलके को 10-10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम यमुनानगर के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये और रादौर ग्राम पंचायत के लिए विकास कार्यों के लिए अलग से 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। पीएचसी, सीएचसी, पशु डिस्पेंसरी, अस्पताल को सरकारी मापदंड पूरे करने में पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों व पावर स्टेशन को भी पैरामीटर पूरे करने पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन भी बड़े गांवों में खेल स्टेडियम बनाने के लिए ग्राम पंचायतें जमीनें देंगी, वहां खेल स्टेडियम बनवाए जाएंगे।
इन्होंने किया संबोधित
रैली में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशा कुमारी, प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, सांसद रामप्रकाश, सुरेश ढांडा, राजपाल खरकाली, सतीश दत्ताना, राजकुमार खुर्दबन, सुरेश खुर्दबन, मेयर सरोज बाला, सतपाल कौशिक, सचिन गुप्ता, सतपाल बुबका, संजू धौलरा, सतीश धौलरा, हेम राज कुंजल, बरखा राम पांसरा, शिव कुमार संधाला, भूपेंद्र राणा, सेवा सिंह ससौली, प्रताप खजूरी ने भी संबोधित किया।
लोगों में दिखा उत्साह, महिलाएं भी पहुंचीं
यमुनानगर। सीएम की रादौर रैली कई तरह से अन्य रैलियों से अलग रही। सीएम हुड्डा के आठ साल के शासनकाल में रादौर में पहली रैली थी। रैली को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा
रैली स्थल के आधा किलोमीटर के दायरे में किसी को भी वाहन ले जाने नहीं दिया जा रह था। रैली स्थल पर तीन जगह हर व्यक्ति की चेकिंग ली जा रही थी। स्टेज के चारों तरफ पुलिस के उच्चाधिकारियों का पहरा था।
खाना और पानी पंडाल में ही पहुंचा
रैली में आने वाले लोगों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की गई थी, जो भी पंडाल में आ रहा था, वहीं पर लोगों को पानी की बोतल और खाने का सामान दिया जा रहा था, ताकि लोग एक बार पंडाल में बैठने के बाद खत्म होने तक उठकर न जा सकें।
सीएम को सुनने के लिए उत्साहित दिखे लोग
रैली में पहुंचे लोग सीएम के भाषण सुनने को लेकर उत्साहित दिख रहे थे। दूर होने से कुछ लोगों को जब सीएम दिखाई नहीं दिए तो लोग पंडाल की खंभों पर ही चढ़ गए। करीब पौने घंटे का भाषण लोगों ने यहीं पर चढ़कर सुना।
जन्मदिन के खूब लगे नारे
सीएम भूपेंद्र सिंह हुुड्डा के जन्मदिन पर पंडाल में उपस्थित लोगों ने जमकर नारे लगाए। नारों में लोग बार-बार बड़ी घोषणा करने की भी बात कर रहे थे।
महिलाएं भी पहुंची भारी संख्या में
रैली में क्षेत्र की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंचीं। सुबह से पहुंची महिलाएं सीएम का भाषण खत्म होने तक वहीं पर जमी रहीं। सीएम के आते ही महिलाओं ने सरकार के पक्ष में जमकर नारे लगाए।