{"_id":"6344823ba11457691f2e090a","slug":"chhaya-johad-the-issue-of-overflow-problem-said-i-will-keep-on-solving-the-problem-yamuna-nagar-news-knl1240412197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाया जोहड़ ओवर फ्लो की समस्या का मुद्दा, बोले-समस्या को हल करवाकर ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाया जोहड़ ओवर फ्लो की समस्या का मुद्दा, बोले-समस्या को हल करवाकर ही रहेंगे
विज्ञापन
जठलाना। क्षेत्र में पंचायती चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही कई ऐसे बड़े मुद्दे भी निकल कर सामने आ रहे हैं जिन पर पिछले कई सालों से उम्मीदवार समस्या से निजात दिलाने का वादा दिलाकर वोट मांगते आ रहे हैं। चुनाव का बिगुल बजते ही इस बार फिर ये मुद्दे सामने आने लगे हैं।
जठलाना की बात करें तो यहां पिछली बार की तरह इस बार भी जोहड़ ओवरफ्लो होने की समस्या का मुद्दा छाने लगा है। यहां की आबादी 10 हजार तक पहुंच गई है। क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए अमर उजाला की टीम जब यहां पहुंची तो लोगों ने जोहड़ ओवरफ्लो होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि जोहड़ ओवरफ्लो की समस्या का भी हल नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है इस बार वादा नहीं समस्या को हल करवाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वोट मांगने के लिए आने वाले उम्मीदवारों से भी इस संबंध में सवाल जवाब किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई अन्य सुविधाएं न होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार
गांव के प्रवीन अरोड़ा ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से अस्पताल के निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन आज तक किसी ने भी ग्रामीणों की इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों को उपचार के लिए गांव नाहरपुर व रादौर का रुख करना पड़ता है। इसमें ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
रादौर के लिए शुरू हो बस सर्विस
गांव निवासी बाबू जिंदल ने कहा की प्रतिदिन जठलाना से काफी संख्या में लोग रादौर में अपने कार्यों के लिए जाते हैं, लेकिन रादौर के लिए कोई भी बस सर्विस न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्क्त छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। जठलाना व आसपास के गांव से काफी विद्यार्थी कुरुक्षेत्र व रादौर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते है। बस की सुविधा न होने उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
गलियां में जमा रहता है गंदा पानी
गांव के सुरेश ने बताया कि उनके गांव में दो तालाब हैं। लेकिन उचित सफाई न होने के कारण दोनों ही तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो जाने के कारण स्थानीय लोगों की जिंदगी नर्क बनी हुई है। गंदे पानी के जमावड़े से लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुने जाने वाले सरपंच को ग्रामीणों की इस समस्या को प्राथमिकता देनी होगी।
--------------