{"_id":"5e6bddd78ebc3ea81263f169","slug":"chhatrapal-was-fhot-three-times-in-3-minutes-yamuna-nagar-news-knl250847116","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः दुष्कर्म के मामले में बरी युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, 3 मिनट में खत्म किया किस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगरः दुष्कर्म के मामले में बरी युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, 3 मिनट में खत्म किया किस्सा
Sat, 14 Mar 2020 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी की गांधीधाम कॉलोनी में दुष्कर्म के केस में बरी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले दूर से छत्रपाल को दो गोलियां मारी, जो उसकी छाती व पेट में लगी। दो गोलियां लगने के बाद भी छत्रपाल बॉबी सीमेंट स्टोर के आगे ईंटों के ढेर के पास नीचे गिर गया। जब वह नीचे गिरा, तो एक हमलावर बोला कि यह अभी मरा नहीं है, एक गोली और मार। मुख्य आरोपी ने फिर उसके सिर में पिस्टल सटाकर तीसरी गोली मारी और उसके बाद ईंट से उस पर वार किया, जिससे वह अचेत हो गया और दोनों हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी बिहार के जिला बेतिया के गांव लोकरिया निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह भी सीमेंट की दुकान पर पल्लेदारी का कार्य करता है और छत्रपाल पर दुकान पर मजदूरी के लिए आया था। सुबह करीब पौने दस बजे जब छत्रपाल दुकान के आगे खड़ा था, तभी पैदल पैदल दो युवक आए और वारदात को अंजाम दिया। मृतक छत्रपाल पर डेढ़ साल पहले एक लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। लड़की का आरोप था कि छत्रपाल व उसके दो अन्य साथी उसे अपने साथ पौंटा साहिब ले गए थे। जहां पर छत्रपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने तब उसे गिरफ्तार कर जेल में रखा हुआ था। मामले में छत्रपाल के खिलाफ कोई सबूत न होने पर बीती 20 जनवरी कोकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। कोर्ट से बरी होने पर छत्रपाल जेल से बाहर आया था। छत्रपाल के भाई विश्वनाथ ने बताया कि युवती द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद उसके भाई छत्रपाल से रंजिश रखने लगे थे। इसके बाद युवती के भाईयों ने छत्रपाल से मारपीट की थी। इस दौरान छत्रपाल को अधमरा कर छोड़ दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में छत्रपाल की शिकायत पर युवती के भाई समेत कई लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
लड़की पक्ष की तरफ से दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया था। दुष्कर्म की रंजिश में लड़की के भाई व अन्य ने छत्रपाल से मारपीट की। जिसके बाद छत्रपाल की तरफ से लड़की के भाई व अन्य पर केस दर्ज करवाया गया था। दोनों तरफ से केस दर्ज होने के कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जिससे दुष्कर्म केस कमजोर पड़ गया था और इसमें छत्रपाल कोर्ट से बरी हो गया।

माह भर पहले छत्रपाल के पिता की हुई थी मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव
विश्वनाथ ने बताया कि हम तीन भाई व एक बहन थे। उसकी बहन ममता व भाई राजन की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। जबकि माहभर पहले की उसके पिता अशोक कुमार की मौत हुई थी। उनका शव विष्णुनगर के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। परिवार में अब हम दो ही भाई रह गए थे। अब उसके भाई छत्रपाल की भी हत्या कर दी गई।
जगाधरी की गांधीधाम कॉलोनी में सरेआम गोलियां चलने से लोगों में दहशत मच गई। अभी लोग अपने अपने काम पर जा ही रहे थे कि अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो खून से लथपथ युवक सीमेंट की दुकान के आगे पड़ा हुआ था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने खून से लथपथ युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। कुछ ही देर में यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।
आरोपियों ने मात्र तीन मिनट में युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक एक काले रंग की अल्टो कार में सवार होकर आए थे। दो युवक गली में आए। इन्होंने मात्र तीन मिनट में ही छत्रपाल पर गोलियां दाग उसे मौत की नींद सुला दिया। गली में आए तीन युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। इस बाद आरोपी करीब दो सौ मीटर दूर खड़ी कार में सवार होकर फरार हो गए।
वारदात के बाद जगाधरी डीएसपी सुधीर तनेजा ने पुलिस टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ, सीआईए टू व सीआईए वन की टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें दो युवक भागते दिख रहे हैं। एक अन्य सीसीटीवी में हमलावर के-10 कार में भागते दिख रहे हैं। पुलिस इसी आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।