फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhachhrauli in Ragini, Sabzi Mandi School was the first in group dance, Yamunanagar

रागिनी में छछरौली, समूह नृत्य में सब्जी मंडी स्कूल रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chhachhrauli in Ragini, Sabzi Mandi School was the first in group dance, Yamunanagar
जिलास्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2021 का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक उत्सव में सभी खंडों की रागिनी, एकल नृत्य व समूह नृत्य की टीमों ने भाग लिया। उत्सव के मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि रागिनी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जीमंडी दूसरे व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर और तीसरे स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी रहा। समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मंच है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अधिक से अधिक सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेना चाहिए। जिससे उनमें छुपी हुई प्रतिभा का निखार हो सकें व बच्चे आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देता है। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर खटकड़, बीईओ बिलासपुर परमजीत गर्ग, बीईओ रादौर धर्मेंद्र सिंह, मीना कंबोज, रमेश कुमार, अनिल शर्मा, हुकम सिंह, खेमलाल सैनी, कृष्ण सैनी, हरजिंदर सिंह, अरूण कैहरबा, लावण्या कपूर, मीनाक्षी, शशि गुप्ता, नीलम, पवन कुमार, निशा, रजनेश, रेखा सिक्का, गुरचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed