फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chetang river track broken, water entered the fields

Yamuna Nagar News: चेतंग नदी की पटरी टूटी, खेतों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chetang river track broken, water entered the fields
तीन दिन से जारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले दो दिन की बारिश से बड़ी नदियां व नाले उफान पर थे वहीं, तीसरे नदी सोमवार को नदी, नालों से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस गया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की गन्ने, धान व पशुओं के चारे की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। भारी बारिश के कारण गांव हैबतपुर के समीप से गुजर रही चेतंग नदी में उफान आने से पटरी टूट गई। जिससे नदी का सारा पानी खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

गांव के किसान गुरचरण सिंह, रण सिंह, कुलविंद्र सिंह, गुलाब सिंह, मछिंद्र सिंह, भूपा, राठी ने बताया कि रविवार रात तेज बारिश के पश्चात सुबह वह खेतों में गए थे। खेतों के पास से गुजर रही चेतंग नदी की पटरी का एक हिस्सा टूट जाने के कारण नदी का सारा पानी उनके खेतों में जाते देखा। जिससे उनकी गन्ने, धान व पशुओं के चारे की फसल में दो से तीन फीट पानी जमा हो गया। इसके साथ खेतों में गाद व रेत भी जमा हो गई। जिसके कारण उनकी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई। पटरी टूटने के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। किसानों ने उपमंडल प्रशासन से समय से उचित प्रबंधन करवाने की मांग की है। वहीं गांव भमनौली में सोम नदी के उफान का पानी एक ओर की पटरी से ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में घुस गया। किसानों का कहना है कि नदी के पानी से उनकी फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन को इसके लिए उचित प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed