फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   chess, yamunanagar, haryana

शतरंज की बिसात पर भिड़े तीन जिलों के खिलाड़ी

Sat, 02 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 02 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
chess, yamunanagar, haryana
श्‍ातरंज - फोटो : yamunanagar
यमुनानगर। जिमखाना क्लब में शुक्रवार से हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की अंर्त जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा का आयोजन हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के तत्वावधान में यमुनानगर जिला चेस एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन अंडर 13, 19 आयु वर्ग सहित ओपन वर्ग के मुकाबले हुए। चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ कौटिल्य पंडित के दादाजी जयकिशन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा एवं किड्जी स्कूल के निदेशक अनिल गर्ग ने बताया कि विजयी खिलाड़ियों में से जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा, जो 6 से 8 जून तक भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


पहले दिन ये रहे परिणाम :
शुक्रवार को हुए मुकाबलों के ओपन वर्ग में यमुनानगर के चंद्रमोहन ने करनाल के अजय, भिवानी के कुलदीप शर्मा ने मेजबान जिले के चंद्र को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 19 आयु वर्ग में  कुरूक्षेत्र के अक्षत गर्ग ने तजिंद्र, यमुनानगर के दर्शन छाबडा ने कुरुक्षेत्र के नमन अरोड़ा व यूनिवर्सिटी स्कूल कुरुक्षेत्र की प्रिया ने कुरूक्षेत्र के निखिल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर 13 आयु वर्ग में अंबाला के गुरप्रीत ने पंचकूला की मृदुल व कुरुक्षेत्र के उत्सव ने पंचकुला की कौटिल्य पंडित की बहन दीक्षा को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। भिवानी के यशदीप व करनाल के गगनदीप के साथ मुकाबला बराबरी पर छूटा।  इस मौके पर किड्जी स्कूल के चेयरमैन सत्यप्रकाश मल्होत्रा, प्रिंसिपल उषा शर्मा, आरएस छाबड़ा, माधव मल्होत्रा व अभिषेक गर्ग के अलावा शतरंज प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed