फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Checks for purity of canal

यमुना नहर की पवित्रता के लिए कवायद शुरू

Sat, 19 Apr 2014 12:30 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 19 Apr 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Checks for purity of canal
उद्योग व्यापार मंडल ने यमुना मैया बचाओ आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर यमुना नहर की पवित्रता के लिए कवायद शुरू कर दी है। मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें धम्र सिंह कटारिया और प्रशांत मित्तल ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर में विभिन्न नालों के माध्यम से गंदगी गिराई जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा नहर पर बने घाटों पर कूडे़-कचरे के ढेर लगे हैं। ऐसे में यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के वक्त लोगाें को ना केवल परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि उनकी आस्था पर गहरी ठेस भी पहुंच रही है। वहीं, यमुना नहर में प्रदूषण अधिक बढ़ने के कारण नहर में रह रहे जीव-जंतु मर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के कारण मंडल ने यमुना मैया बचाओ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। गौरव मेहरा ने बताया कि आंदोलन के तहत सामाजिक संगठनाें को साथ जोड़ा जाएगा और यमुना नहर के पानी को पवित्र करने के लिए प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की पुरजोर मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री हरीश डांग और महामंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि यमुना नहर के किनारे पर सफेदे और आम के पेड़ लगाने से भी आसपास नहर में गंदगी को फैलने से रोका जा सकता है। हर्ष ने कहा कि प्रशासन को यमुना नहर पर लगे ट्रीटमेंट प्लांट की जांच करनी चाहिए कि वे सही प्रकार से काम कर रहे हैं या फिर नहीं, यदि नहीं तो उन्हें दुरुस्त किया जाना जरूरी है। मौके पर सह सचिव अभिषेक बठला, प्रशांत मित्तल, आनंद धीमान, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।


राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि मंडल के पदाधिकारियों की ओर से जल्द ही यमुना मैया बचाओ आंदोलन के तहत डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें विशेषकर पश्चिमी यमुना नहर के दूषित हो रहे पानी को साफ किए जाने और यहां के घाटों पर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed