फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Check and resolve issues related to property ID: Akhil

प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मामलों की जांच कर करें समाधान : अखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Check and resolve issues related to property ID: Akhil
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों, प्रॉपर्टी आईडी के मेकर व चेकर व अन्य कर्मियों की बैठक ली। बैठक में प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन, स्वयं संपत्ति प्रमाणित, प्रॉपर्टी टैक्स, लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से काबिज संपत्ति धारकों को मालिकाना हक देने, शहरी स्वामित्व योजना, अवैध कॉलोनियों को नियमित करने समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। निगम आयुक्त अधिकारियों को स्वयं संपत्ति प्रमाणित कार्य, लाल डोरा के संपत्ति धारकों को प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने, प्रॉपर्टी आईडी के ऑब्जेक्शन का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




निगम आयुक्त पिलानी ने सबसे पहले टैक्स ब्रांच के अधिकारियों के साथ प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन पर चर्चा की। उन्होंने सभी मेकर व चेकर पर लंबित प्राॅपर्टी की आपत्ति की जानकारी ली और सभी को जल्द से जल्द उनका निपटाने करने के निर्देश दिए। हर आपत्ति की गहनता से जांच कर नियमानुसार उसका निपटान करें। स्वयं संपत्ति प्रमाणित कार्य की जानकारी लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर कर्मी 20 संपत्तियां रोजाना स्वयं प्रमाणित करे। इस बार रविवार को भी कर्मचारी स्वयं संपत्ति प्रमाणित कार्य करेंगे। 28 मई तक नगर निगम क्षेत्र की 60 प्रतिशत संपत्तियां स्वयं प्रमाणित करने का प्रयास करें। जिन संपत्तियों में मालिक का नाम, मोबाइल नंबर अंकित है, पहले उन्हें प्रमाणित करने का कार्य करें। निगमायुक्त ने टैक्स ब्रांच से प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी ली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। निगम आयुक्त पिलानी ने अधिकारियों को इस बार वित्त वर्ष में वृद्धि करने और सभी प्रॉपर्टी धारकों से टैक्स वसूलने के निर्देश दिए। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर भी कार्रवाई कर पूरा टैक्स वसूलने के आदेश दिए। निगमायुक्त ने लाल डोरे व आबादी देह में 10 साल से अधिक समय से बसे हुए प्रॉपर्टी धारकों को मालिकाना हक देने के लिए जल्द से जल्द उनके प्रमाण पत्र बनाने और लंबित दस्तावेजों की जांच कर जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed