फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated

Yamuna Nagar News: वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये ठगे

Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cheated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लग्जमबर्ग का वर्क परमिट वीजा दिलाने के नाम पर दो युवकों से करीब 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
आरोप है कि युवकों को लग्जमबर्ग भेजने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया गया। वहां उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी एजेंट के कब्जे में चले गए। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी सत्तो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे कुलदीप और रिश्तेदार के बेटे शेखर को विदेश भेजना चाहती थीं। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात अनाज मंडी जगाधरी स्थित कार्यालय में गांव दसौरा निवासी दयाल सिंह और पुराना हमीदा निवासी कर्मचंद से हुई। आरोपियों ने दोनों युवकों को लग्जमबर्ग में वर्क परमिट वीजा पर भेजने के लिए आठ लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन

शुरुआत में 4.50 लाख रुपये देने और शेष राशि विदेश पहुंचने के बाद चुकाने की बात तय हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों को अलग-अलग किस्तों में रकम दी गई। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने दुबई का फ्रीलांस वीजा लगने की बात कहकर युवकों को भेजने की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई पहुंचने पर खुला मामला
शिकायत के अनुसार, दुबई पहुंचने पर युवकों को पता चला कि उन्हें फ्रीलांस के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। वहां एक एजेंट ने उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए। आरोप है कि इसके बाद पांच लाख रुपये और मांगे गए। रकम नहीं देने पर पासपोर्ट वापस नहीं दिलाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। बाद में कुलदीप भारत लौट आया। सत्तो देवी ने बताया कि आरोपियों ने नौ मई 2026 को रकम लौटाने का इकरारनामा किया था, लेकिन तय समय के बाद भी पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed