{"_id":"655e683a36a0c473580fa3ef","slug":"cheated-three-lakhs-from-two-friends-in-the-name-of-sending-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9441-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो दोस्ताें से ठगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो दोस्ताें से ठगे तीन लाख
Thu, 23 Nov 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने नाम पर दो दोस्तों से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप छछरौली रोड फाॅर स्काई ओवरसीज के नाम से कार्यालय चलाने वाले जटहेडी निवासी अमन सैनी व उसके साथियों पर लगा है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बीबीपुर निवासी सोहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले वह और उसका दोस्त महरूफ विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात जटहेड़ी निवासी अमन सैनी व उसके साथियों ने छछरौली रोड जगाधरी स्थित फॉर स्काई ओवरसीज कार्यालय में हुई थी। उससे बात कर उन्होंने विदेश जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
अमन सैनी ने उनका वर्क वीजा लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। उसकी बातों में आकर यह रुपये दे दिए। आरोपियों ने झांसा दिया था कि उसके पास बाहर से कुछ लोग आते हैं। उनके माध्यम से वह उन्हें आसानी से विदेश भिजवा देगा। रुपये लेने के बाद काफी समय बीत गया। आरोपी से बात करते तो वह टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन
बाद में उसने कार्यालय बंद कर दिया। उसके घर गए तो दबाव पड़ने पर उसने तीन लाख रुपये वापस दे दिएष बाकी के रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस का कहना है कि आरोपी अमन सैनी का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।