फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of six lakh rupees on the pretext of getting a loan

Yamuna Nagar News: लोन दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated of six lakh rupees on the pretext of getting a loan
लोन दिलाने का झांसा देकर हरि नगर निवासी जसवंत सिंह से छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप हरविंद्र धीमान व सुंदर लाल नाम के व्यक्ति पर लगा है। आरोपियों ने उससे स्टांप ड्यूटी के नाम पर पैसे लिए। उसे लोन दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लेकर गए और वहां छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी एजेंट का कार्य करता है। आरोपी हरविंद्र धीमान उसका जानकार है, क्योंकि वह भी एलआईसी में कार्यरत था और पहले आरोपी के अधीन कार्य करता था। वर्ष 2022 में कुछ पैसों की तंगी हुई तो इस बारे में आरोपी से बात की। उसने सुंदरलाल नाम के व्यक्ति से जानकारी बताते हुए लोन दिलवाने की बात कही। उसकी बातों में आकर वह लोन लेने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने उनसे चार कोरे चेक व एक कोरे कागज पर रसीदी टिकट लगाकर हस्ताक्षर कराएं। जल्द ही उसे 50 लाख रुपये की राशि लोन के रूप में दिलवाने का वादा किया। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि इस ऋण के लिए छह लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी देनी होगी। उनकी बातों में आकर यह पैसा जमा करा दिया। इस तरह से काफी दिन बीत गए। जिस पर आरोपी हरविंद्र से बात की तो उसने कहा कि पेमेंट सहारनपुर में होगी। इसलिए सहारनपुर जाना पड़ेगा। जिस पर वह हरविंद्र व सुंदर लाल के साथ सहारनपुर चला गया। आरोप है कि आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed