फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of six and a half lakh rupees in the name of sending it to Cyprus

Yamuna Nagar News: साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगे

Fri, 06 Oct 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cheated of six and a half lakh rupees in the name of sending it to Cyprus
बिलासपुर। फतेहगढ़ तुंबी निवासी राहुल कुमार ने चंडीगढ़ निवासी अमनदीप सिंह व उसकी पत्नी मानसी पर साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। बिलासपुर पुलिस ने शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ तुंबी निवासी राहुल कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। दिसंबर 2022 में उसने साइप्रस भेजने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देख उसने चंडीगढ़ निवासी अमनदीप सिंह से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। उनका चंडीगढ़ सेक्टर नौ सी स्थित एवीएम ग्लोबल के नाम से कार्यालय है। 22 दिसंबर 2022 को वह आरोपियों के कार्यालय गया। जहां उसे अमनदीप सिंह व उसकी पत्नी मानसी मिली। आरोपियों ने उसे स्टडी वीजा पर साइप्रस भेजने के साढ़े छह लाख रुपये खर्च बताया। आरोपियों ने उसे कहा कि उसकी कॉलेज में फीस जमा होने के बाद ही उसे साइप्रस भेज दिया जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर उसने अलग अलग समय पर उन्हें साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। दस मार्च को आरोपियों ने उसे ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए अपने सेंटर बुलाया। टेस्ट क्लीयर होने के बाद आरोपियों ने दस हजार रुपये और बैंक खाता खुलवाने के नाम पर लिए। इसके बाद आरोपियों ने जल्द ही उसका वीजा लगने की बात कही। काफी दिन बीतने पर भी उसका वीजा नहीं लगा। शक होने पर उसने आरोपियों से कॉलेज में जमा की फीस की रसीद मांगी तो आरोपियों ने उसे फर्जी रसीद व्हाट्सएप कर दी। जब भी वह आरोपियों से वीजा के बारे में पूछता तो आरोपी उसे झूठे आश्वासन देते रहते। पांच सितंबर को वह आरोपियों के ऑफिस गया और वीजा नहीं लगने पर अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मानसी ने उसे झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed