फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 5 lakh in the name of getting job in Punjab Police

Yamuna Nagar News: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 5 lakh in the name of getting job in Punjab Police
पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक आरोपी ने व्यक्ति से पांच लाख रुपये हड़प लिए। यहां तक की डायरेक्टर जनरल के नाम से पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। पीड़ित का बेटा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर ट्रेनिंग सेंटर में नौकरी का इंतजार करता रह गया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में भारत सेवक नगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब क लुधियाना के डालीवाल इस्टेट भमलानकलां निवासी मनी सिंह का पिता जसविंद्र सिंह उसके बहनोई दिवेंद्र सिंह की वर्कशाप में काम करता है। मनी सिंह भी वहां पर आना जाना करता था। गुरप्रीत ने बताया कि वह अपने बेटे तूफान सिंह के लिए नौकरी की तलाश में था। जसविंद्र सिंह ने उसे बताया कि उसका बेटा मनी सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत। वह तूफान सिंह को पंजाब पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। मनी सिंह ने उसे मिलने के लिए लुधियाना बुलाया। उसने इस पर 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने एक लाख रुपये मनी के खाते में फरवरी 2022 में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जून 2022 तक दो लाख 13 हजार रुपये वह आरोपी को दे चुका था। इसके बाद उससे दो लाख 87 हजार रुपये और लिए गए। इसके बाद भी उसने कई बार उसे रुपये दिए। पांच लाख रुपये लेने के बाद मनी सिंह ने बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद लेने की बात कही। उसे डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस चंडीगढ़ के कार्यालय से जारी हुआ एक पत्र दिया गया। उसे बताया गया कि एक जुलाई 2023 को वह जहानकलां ऊना हशियारपुर के ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर ज्वाइन कर ले। वहां पर उसे मनी सिंह भी मिला। जहां मनी ने उससे ज्वाइनिंग लेटर ले लिया और उसे वहीं इंतजार करने को कह कर वहां से चला गया। बहुत इंतजार के बाद उसने ज्वाइनिंग लेटर की फोटो कॉपी ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारियों को दिखाई तो उन्होंने बताया कि उनके यहां पर ऐसा कोई पत्र नहीं आया है। उसने मनी सिंह को संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। वह पत्र जाली व फर्जी तैयार था। वह मनी सिंह से मिला तो वह टाल मटौल करने लगा और उसे किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed