फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 35.33 lakh in the name of investment in security company

Yamuna Nagar News: सिक्योरिटी कंपनी में निवेश के नाम पर 35.33 लाख रुपये ठगे

Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 35.33 lakh in the name of investment in security company
यमुनानगर। सिक्योरिटी कंपनी में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने बैंक से रिटायर्ड महिला कर्मचारी से 35.33 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने महिला को कंपनी में निवेश का झांसा दिया था। इसके बाद उससे बरेली, लखनऊ और सूरत के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर काॅलोनी निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 30 अगस्त 2024 को उसके पास वाट्सएप पर एक मैसेज आया और मैसेज करने वाले ने खुद को आनया स्मिथ बताया। साथ ही कहा कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में सहायक है और उनकी कंपनी सेबी से पंजीकृत है। आनया ने कंपनी के नंबर भी उसे भेजे। जब उन नंबरों की जांच की तो पता चला कि वह कंपनी पंजीकृत है। इसके बाद आरोपियों ने एक एप के माध्यम से उसे निवेश करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरीके से खातों में पैसे जमा करा लिए। यह पैसे सूरत, लखनऊ और बरेली के बैंक खातों में डाले गए। महिला से कुल 35,33,587 लाख रुपये की ठगी हुई। उसने पैसे वापस मांगे तो कंपनी के कर्मचारियों ने 10 लाख रुपये की फीस की मांग की। इसके बाद पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। उसने सिक्योरिटी कंपनी को मेल कर इसकी जानकारी मांगी तो कंपनी ने मेल के जवाब में बताया कि इस तरह का कोई एप नहीं है। बैंककर्मी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed