फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 26 lakh in the name of sending family to Canada

Yamuna Nagar News: परिवार समेत कनाडा भेजने के नाम पर 26 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 26 lakh in the name of sending family to Canada
यमुनानगर। परिवार सहित कनाडा भेजने के नाम पर मधु कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार से 26 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। प्रदीप कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कनाडा जाना चाहता था। आरोप चंडीगढ़ के सेक्टर-44 निवासी नम्रता ऐरी व उसके पति विक्रांत शर्मा पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मधु कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कनाडा जाना चाहता था। उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के सेक्टर-44 निवासी नम्रता ऐरी व उसके पति विक्रांत शर्मा से हुई। आरोपियों ने उससे कहा कि वे लोगों को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का काम करते हैं। वे उसे पत्नी व बच्चों के साथ कनाडा भेज देंगे और उन्हें वहां नौकरी व पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन

इस पर वह आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें चार लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने उसे जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उससे अलग-अलग 26 लाख रुपये ले लिए मगर उसे व उसके परिवार के सदस्यों को कनाडा नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। प्रदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक दिन आरोपी उनके घर आए और उनकी शिकायत करने पर उसे पिस्तौल से जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed