फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 1.62 lakh on the pretext of profit

Yamuna Nagar News: लाभ का झांसा देकर ठगे 1.62 लाख रुपये

Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.62 lakh on the pretext of profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्टाक मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर रेलवे कर्मचारी दुर्जन सिंह से एक लाख 62 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने उसके मोबाइल पर लिंक भेजकर ऐप इंस्टाल कराया। इस ऐप के जरिए ही उससे ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ जिले के कनीना गांव निवासी दुर्जन सिंह ने बताया कि वह रेलवे वर्कशाप में नौकरी करता है। यही रेलवे कॉलोनी में बने क्वार्टरों में रहता है। 17 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से संदेश आया और स्टॉक मार्किट में निवेश कर रुपये कमाने का लालच दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे इस ऐप के माध्यम से स्टॉक मार्किट में निवेश करने को कहा। आरोपी की बातों में आकर उसने एक लाख 62 हजार रुपये उस ऐप के जरिए निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद ऐप पर तीन लाख रुपये का प्राॅफिट दिखने लगा। जब वह इन रुपयों को निकालने लगा तो उसके पास संदेश आया कि पहले बंधन बैंक के खाते में 36 हजार रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बपाद 45 हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा गया। ठगी का शक होने पर उसने यह रुपये जमा नहीं कराए। उसने आरोपी को फोन कर रुपये वापस मांगे लेकिन रुपये नहीं मिले। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed