फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 13 lakh in the name of setting up a committee

Yamuna Nagar News: कमेटी डालने के नाम 13 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 13 lakh in the name of setting up a committee
यमुनानगर। कमेटी डालने के नाम पर दुर्गा गार्डन निवासी शोभा रानी से जगाधरी स्थित भविष्य बचत निधि लिमिटेड के संचालक व सहयोगियों ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने संचालक रमेश, पुनीत, अशोक व बलवंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा गार्डन निवासी शोभा रानी ने बताया कि वह जगाधरी में एससीओ में भविष्य बचत निधि लिमिटेड में बतौर चपरासी की नौकरी करती थी। उसका मासिक वेतन 10 हजार रुपये था। इस दौरान भविष्य बचत निधि लिमिटेड के संचालक रमेश, सहयोगी पुनीत, अशोक बलवंत ने 1500 रुपये की कमेटी डालने को कहा। साथ ही उसका मासिक वेतन बढ़ाने की बात कही। वहीं 15 हजार रुपये अतिरिक्त देने की बात कही। जिस पर उसने परिवार व रिश्तेदारों सहित 28 सदस्यों की 1500 रुपये के हिसाब से कमेटी डाल दी। इस हिसाब से उसकी कमेटी के दो लाख 37 हजार 500 रुपये बनते हैं। जबकि 28 सदस्यों की कमेटी की किश्तों के 13 लाख 86 हजार रुपये बनते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कमेटी के पैसे वापस नहीं किए। कुछ गोल्ड भी जमा कराया था। वह भी हड़प लिया गया। अब आरोपी चार माह से कार्यालय में भी नहीं आ रहे हैं और न ही काल रिसीव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed