फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated 27 thousand rupees from the girl by bluffing

Yamuna Nagar News: झांसा देकर युवती से 27 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cheated 27 thousand rupees from the girl by bluffing
बैंक खाते में गलती से रुपये डलने का झांसा देकर आरोपी ने एक युवती से 27 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में खाते की जांच की तो पता चला कि उसमें कोई राशि जमा नहीं की गई थी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में छोटी लाइन मॉडल टाउन निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि 31 अगस्त को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे कहा कि आपके खाता में गलती से उसके 30 हजार रुपये डल गए हैं। आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा हुआ था। उसने आरोपी का मैसेज आधा अधूरा पढ़ कर रुपये वापस भेजने को तैयार हो गई। आरोपी ने उसे गूगल-पे पर एक स्कैनर भी भेजा। जिसे स्कैन करते ही उसने 27 हजार रुपये आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। बाद में उसने जांच की तो पता चला कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई थी। फोन करने वाले ने धोखाधड़ी कर उससे 27 हजार रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed