फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cheat gold jewelery by women

नकली गहने देकर सोने के आभूषण ले उड़ी महिलाएं

Sun, 31 May 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Sun, 31 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी स्थित संजय ज्वेलर शॉप से चार महिलाएं चांदी के नकली गहने देकर सोने के डेढ़ लाख रुपये के गहने ले गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। मनोहर कॉलोनी निवासी संजय भोला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मंशा सिंह गुरुद्वारा के सामने संजय ज्वेलर के नाम से दुकान है। 26 मई को दोपहर के समय उसकी दुकान पर चार महिलाएं आईं।

महिलाओं ने सोने के गहने दिखाने को कहा। महिलाओं को गहने पसंद आ गए। इसके बाद महिलाओं ने अपने पास से चांदी  के गहने निकाले और सोने के गहनों के लिए चांदी के आभूषण देने की बात की। वह महिलाओं की बातों में आ गया।
विज्ञापन


महिलाओं ने उससे करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए और उसे चांदी के आभूषण दे दिए। महिलाओं के जाने के बाद जब उसने चांदी के आभूषणों की जांच की तो वह नकली निकले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह का कहना है अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed