फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Charity has an important place in all religions: Dr. Swati

दान का सभी धर्म में महत्वपूर्ण स्थान : डॉ. स्वाति

Sun, 18 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Charity has an important place in all religions: Dr. Swati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 29वें दिन संक्रांति का उत्सव मनाया। साध्वी कल्पज्ञा महाराज और साध्वी डॉ. स्वाति महाराज ने संगत को प्रवचन दिए। साध्वी डॉ. स्वाति महाराज कहा कि संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। दान को सभी धर्म में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि गीता में श्रीकृष्ण भगवान ने तीन प्रकार के दान का वर्णन किया है। इसमें प्रथम में सात्विक दान है, जो दान करुणा व निस्वार्थ भाव से दिया जाता है। दूसरा है राजसिक दान, जो प्रतिफल की आकांक्षा से दिया जाता है। तीसरा है तामसिक दान, जो प्रसिद्धि के लिए व प्रशंसा पाने के लिए दिया जाता है। इन सभी में जो करुणा भाव से प्रेरित होकर दिया जाता है, वह दान ही सर्वश्रेष्ठ दान है।
विज्ञापन

जैन धर्म में भी दान का विशेष महत्व है। जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवानों ने दीक्षा लेने से पूर्व एक वर्ष तक दान दिया था। हमें भी दान करना चाहिए। उन्होंने संक्रांति का महत्व बताया। कहा कि संक्रांति का अर्थ है संचार या प्रवेश। जैन धर्म में संक्रांति का महत्व है, क्योंकि यह आत्मा की यात्रा को दर्शाता है। आत्मा एक जन्म से दूसरे जन्म में प्रवेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन धर्म में माना जाता है कि आत्मा की यात्रा अनंत है। यह एक जन्म से दूसरे जन्म में प्रवेश करती है। संक्रांति के द्वारा आत्मा एक नए शरीर में प्रवेश करती है और एक नए जीवन की शुरुआत करती है। इस प्रकार संक्रांति जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जो आत्मा की यात्रा और विकास को दर्शाती है। साध्वी रतनकल्पा महाराज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed