{"_id":"6817c1e1ed60f2b2b8017aef","slug":"chant-the-praises-of-the-mother-during-the-mahaarati-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137217-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महाआरती में लगाए मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महाआरती में लगाए मां के जयकारे
Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सदगुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार गांव भटली के शिव मंदिर के प्रांगण में महा आरती का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मां दुर्गा व गुरुवर के जयकारे लगवाए फिर तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
समापन की बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रभारी माननीय रणधीर सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने और नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान्, परोपकारी और पुरुषार्थी समाज के निर्माण के साथ-साथ सभी को एक सूत्र में बांधकर जातिगत भेदभाव, छुआछूत, सांप्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जनकल्याणकारी काम कर रहे हैं।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने बताया कि द्वि-दिवसीय राष्ट्र निर्माण शक्ति साधना नशामुक्ति शिविर 16 व 17 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, पुरुषोत्तम शर्मा, रण सिंह आदि मौजूद रहे।