{"_id":"68336e00e0c965c7720edf89","slug":"changing-the-school-of-the-students-will-put-a-burden-on-the-parents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138287-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों का विद्यालय बदलने से अभिभावकों पर पड़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों का विद्यालय बदलने से अभिभावकों पर पड़ेगा बोझ
Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को शिक्षा निदेशालय व बोर्ड पूरी तरह सख्त है और इन्हें बंद करने के मूड में हैं। जिले में चल रहे 40 अमान्य स्कूलों में 18 से 20 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। स्कूल बंद होने से विभाग भले ही विद्यार्थियों का दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करवा दे। परंतु इसका सीधा असर अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिला, फीस के अलावा वर्दी, किताबों सहित पठन सामग्री पर हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं।
शहर निवासी राजकुमार, लक्ष्मण, रजनी, मिनाक्षी, गौरव, नितिन, सचिन दीपक का कहना है कि यदि विभाग विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में भर्ती करवा कर अभिभावकों को फीस वापस दिलवा भी देता है तो भी लोगों को इससे नुकसान होगा। चूअभिभावक बच्चों की वर्दी, किताबों सहित अन्य सामग्री पर रुपये खर्च चुके हैं। स्कूल बदलने पर इन सभी चीजों पर फिर से खर्च करना होगा। इससे अभिभावकों का बोझ पड़ेगा।
जगाधरी में ये स्कूल गैर मान्य
शहर में सर्व विद्या मंदिर बाड़ी माजरा, मेजर एससी बंगा पब्लिक स्कूल विश्वकर्मा मोहल्ला, पुराना हमीदा क्षेत्र में अशोका मॉडल, आरके स्कूल, आनंद मॉडल, गंगा एकेडमी, मोहम्मदी पब्लिक, सरस्वती विद्या ज्ञान मंदिर, सत्यमेव जयते मिडल, स्वास्तिक पब्लिक, सोफिया पब्लिक स्कूल, श्रीगीता विद्या मंदिर गीता भवन, सरस्वती पब्लिक स्कूल जम्मू कॉलोनी कैंप, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साबापुर, सन राइजिंग तीर्थनगर, न्यू हरियाणा स्कूल करेड़ा खुर्द, जगाधरी शहर में बाल भारती विद्या मंदिर सुखपुरा, बाल विद्या मंदिर भारत सेवक नगर, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल, आरके स्कूल, आरएस विद्या मंदिर, संतोषी माता मिडल स्कूल, यमुना पब्लिक स्कूल छोटी लाइन, माता कुलजीत कौर एकेडमी मुखर्जी नगर यह सभी स्कूल अमान्य हैं।अभिभावकों का कहना है कि यह जिला शिक्षा विभाग की लापरवाही व निजी स्कूलों पर अधिकारियों की मेहरबानी के कारण है। मुख्यालय के आदेशों के बाद अधिकारियों ने इन स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की। जिस कारण लोगों को इसका नहीं पता चल सका और अभिभावक गैर मान्य स्कूल संचालकों के जाल में फंस गए।अभिभावकों को मान्य और गैर मान्य स्कूलों के बारे में जानकारी नहीं है। निदेशालय ने नए सत्र से पहले ऐसे स्कूलों की सूची सार्वजनिक करने के आदेश दिए थे। परंतु जिला शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर अभी तक जिले के ऐसे स्कूलों के नाम उजागर नहीं किए हैं।
विज्ञापन
पुराना हमीदा निवासी मोहम्मद सावेज, इंतजार, सबीना, मुकेश कुमार, राजू ने बताया कि उनके बच्चे क्षेत्र के स्कूल में पढ़ते हैं। अखबार में खबर पढ़कर पता चला कि पुराना हमीदा में नौ गैर मान्य स्कूल चल रहे हैं। इसमें उनका व अन्य अभिभावकों का क्या कसूर है।
इस दिशा में विभाग अपना काम कर रहा है। निदेशालय को स्कूलों के नामों की सूची भेजी गई है। निदेशालय के आदेशों के अनुसार इन पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को दी पूरी फीस अभिभावकों को वापस दिलवाई जाएगी। किसी विद्यार्थी का भविष्य खराब
नहीं होगा।
- धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।