फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Change in Weather: Thunderstorm accompanied by thunder, broken trees, power outage in many areas, rain also occurred

मौसम में बदलाव: तेज गर्जना के साथ आया तूफान, पेड़ टूटे, कई क्षेत्रों की बिजली गुल, बारिश भी हुई The founder of Har Aangan Khushiyan Sanstha got the Magic Book of Record Award

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Change in Weather: Thunderstorm accompanied by thunder, broken trees, power outage in many areas, rain also occurred
(यमुनानगर) जगाधरी। एक घंटे के तूफान ने जिले में विभिन्न स्थानों पर तबाही मचाई। तेज हवा के बीच हुई बारिश से कुछ ही देर में शहर की गलियां ओवरफ्लो हो गईं। तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिरे। शहर में जगाधरी वर्कशॉप रोड पर, गोविंदपुरी रोड पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरी। हालांकि इस दौरान सड़क कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। उधर बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार देर शाम आसमान पर बादल छा गए और रात करीब 10 बजे तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में हवा तूफान में बदल गई। बड़े बड़े भारी भरकम पेड़ भी तूफान में टहनियों की तरह लहराते नजर आए। एक घंटे के तूफान के बाद बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन कुछ देर हुई तेज बारिश ने गलियां जलमग्न कर दी, जिसके बाद रात दो बजे बारिश रुक गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई। जिले में विभिन्न स्थानों पर करीब एक सौ से ज्यादा पेड़ गिरे। तूफान व बारिश के कारण दर्जनों कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हवा के कारण पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चलती रही। वहीं मंगलवार को मौसम बिल्कुल साफ हो गया। सुबह धूप खिली। इसके बाद पारे में फिर से बढ़ोत्तरी हो गई। इस दौरान औसतन सात एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बादलों की गरज व बिजली की कड़क ने किया भयभीत
सोमवार रात का नजारा शायद लोगों ने पहले नहीं देखा होगा। चूंकि इस दौरान बारिश से ज्यादा बादलों की गजर व बिजली कड़कने की आवाज लोगों ने सुनी। शहर निवासी निशांत, रमन, युग, मोहित, अरुण, आलोक ने बताया कि पूरी रात बिजली कड़कती रही। बिजली कड़कने की ऐसी आवाज उन्होंने इससे पहले कहीं नहीं सुनी। अंधेरी और तूफानी रात में बिजली की चमक से काले घने बादल तक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली। देर रात आई तूफान से बालकुंज में जिला बाल कल्याण अधिकारी के घर की छत पर पेड़ गिर गया। पेड़ से गिरने से एसी व डिश टूट गई। वहीं मकान की दीवारों में भारी दरारें आ गई। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तूफान के साथ बाद बारिश आई। तूफान से बालकुंज स्थित उनके आवास के बाहर लगा सिल्वर ओके का पेड़ टूट कर उसके घर की छत पर गिर गया। धमाके जैसी जोरदार आवाज से उनकी नींद टूटी। डर के कारण सभी सदस्य बाहर की भागे। पहले उन्हें लगा कि आसपास बिजली गिरी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed