Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chances of rain today and tomorrow

Yamuna Nagar News: आज और कल के बारिश होने के आसार

Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today and tomorrow
दोपहर के समय बादल छाने के दौरान जगाधरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में लगातार तीन दिन के शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिन तक मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
आगामी तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा और गर्मी से काफी राहत रही। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से उमस महसूस हुई, लेकिन हवा चलने से राहत भी रही। शनिवार तड़के से ही जिले के अधिकांश क्षेत्रों में काले बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही से लोगों को उमस और तेज धूप से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। अधिकतम तापमान घटकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। इसके साथ नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई हैं। इसके चलते जिले में सप्ताहभर बारिश की परिस्थितियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा और अन्य कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। रविवार व सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दो दिन तक जिले में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

धान की रोपाई में आई तेजी
कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि अच्छी वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आई है और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम हुआ है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है। किसानों को उम्मीद है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को और अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed