फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Certificates given to students in ITI's convocation ceremony

Yamuna Nagar News: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

Sun, 27 Oct 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Certificates given to students in ITI's convocation ceremony
यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू जैन व एनसीसी ऑफिसर मेजर गीता शर्मा ने शिरकत की। डॉ. मीनू जैन व गीता शर्मा ने संस्थान के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को पदक तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्थान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लड़कियों ने हासिल किए, जिसमें स्टेनोग्राफी इंग्लिश की छात्रा यशिका ने 95.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल की छात्रा शिवानी ने 91.5 प्रतिशत अंक लेते हुए इंजीनियरिंग ट्रेड में द्वितीय स्थान हासिल किया। स्टेनोग्राफी इंग्लिश की छात्रा रिंकी ने 89.5 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। समारोह प्लेसमेंट ऑफिसर पवन कांबोज, प्रधानाचार्य दिपेश महेंद्रू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed