फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cement-concrete road will be built from Shaheed Bhagat Singh Chowk to Khalsa College.

Yamuna Nagar News: शहीद भगत सिंह चौक से खालसा कॉलेज तक बनेगी सीमेंट-कंक्रीट की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Cement-concrete road will be built from Shaheed Bhagat Singh Chowk to Khalsa College.
-निगम अफसरों ने आचार संहिता के कारण लटकी ई निविदा सिरे चढ़ाई, 62 लाख की लागत आने का अनुमान, चार माह में पूरा होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहीद भगत सिंह चौक से खालसा कॉलेज रोड को अब नगर निगम की ओर से सीसी (सीमेंट-कंक्रीट) का बनवाया जाएगा। हालांकि निगम अफसरों ने रोड को सीसी का बनाने के लिए फरवरी में ई निविदा लगाई थी पर आचार संहिता के कारण निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। आचार संहिता हटने के बाद से निगम अफसर ई निविदा प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। उनकी मानें तो एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दस दिन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नौ में शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज तक सड़क पांच वर्षों से खस्ता हालत में है। यहां सड़क के नाम पर सिर्फ बजरी बिखरी हुई है। मार्ग कई जगह से उखड़ चुका है और उस पर एक से तीन इंच गहरे व एक से चार फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं। इन हालात में कुछ मिनट की बारिश से यहां जलभराव हो जाता है। मार्ग से निकलने वाले वाहन चालक व राहगीर गड्ढे के झटके झेलते नजर आते हैं। कई बार गड्ढों व उखड़े मार्ग से राहगीर ठोकर लगकर व अनियंत्रित होने से वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इन परेशानियों से तंग होकर आसपास के दुकानदार, निवासियों सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। अभी तक शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज तक रोड तारकोल की रही, पर अब इसे सीसी की बनेगी। यहां रोड निर्माण की बढ़ती मांग को देख निगम अफसरों ने छह माह पहले अनुमान तैयार किए थे, जिस पर मंजूरी पर फरवरी में ई निविदा भी लगाई। जिसकी प्रक्रिया आचार संहिता में लटकने के बाद अब पूरी की जा रही है। यह काम कार्य आदेश जारी होने के चार माह में पूरा होना है।
विज्ञापन

62 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान
रोड को सीसी का बनाने में करीब 62 लाख खर्च का अनुमान है। जिसकी ई निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें तीन चार दिन कार्य आदेश जारी होगा और सात से दस दिन में रोड पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि मानसून से पहले रोड जहां ज्यादा क्षतिग्रस्त है, वहां काम पूरा करवा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed